VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Madhya Pradesh / विदिशा में अनोखी वसूली: बकायादारों के दरवाजे पर गूंजे ढोल-नगाड़े!

विदिशा में अनोखी वसूली: बकायादारों के दरवाजे पर गूंजे ढोल-नगाड़े!

2025-02-03  Editor Shubham Jain  302 views

ImgResizer_20250203_1611_50053

स्वाति श्रीवास्तव विदिशा नगर पालिका ने बकाया संपत्ति कर और जल कर वसूलने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। अब शहर में जहां भी ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनाई दे, तो यह मत समझिए कि वहां कोई शादी या खुशी का माहौल है! बल्कि यह संकेत है कि नगर पालिका की टीम किसी बड़े बकायादार के घर या दुकान के बाहर खड़ी है।

नगर पालिका के अनुसार, शहर में 7 करोड़ रुपये संपत्ति कर और 8 करोड़ रुपये नल कर बकाया है। तमाम नोटिस और घोषणाओं के बावजूद बकायादारों ने कर नहीं चुकाया, तो अब गांधीवादी तरीका अपनाते हुए ढोल बजाकर जागरूकता फैलाई जा रही है।

ऐसे चल रही वसूली मुहिम
नगर पालिका की टीम ढोल बजवाकर बकायादारों के घर के सामने पहुंचती है, जिससे आसपास के लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं। सामाजिक दबाव बढ़ता है, और लोग बकाया राशि चुकाने के लिए प्रेरित होते हैं।

नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि यह तरीका असरदार साबित हो रहा है। कई बकायादारों ने मौके पर ही कर चुकाने का वादा किया है, जबकि कुछ ने तुरंत भुगतान कर दिया।

तो अगली बार अगर आपके दरवाजे पर ढोल बजे, तो घबराइए मत! हो सकता है कि यह किसी पड़ोसी का बकाया चुकाने की याद दिलाने आया हो।


Share:

ब्लैक टाइगर