VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / पत्रकार हितों की गूँज अब संसद तक जम्प (JUMP) की बैठक में सांसद दर्शन सिंह का जताया आभार

पत्रकार हितों की गूँज अब संसद तक जम्प (JUMP) की बैठक में सांसद दर्शन सिंह का जताया आभार

2026-04-05  Amit raikwar  48 views

ImgResizer_IMG-20260405-WA0085विदिशा। पत्रकार हितों के लिए समर्पित संगठन 'जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश' (JUMP) की सिरोंज इकाई की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक रविवार को इमलानी में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु हाल ही में संसद में पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर उठाई गई आवाज रही। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सांसद दर्शन सिंह द्वारा संसद के पटल पर पत्रकारों के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

- यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि जन प्रतिनिधि अब पत्रकारों की कार्यप्रणाली और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। संगठन ने यह संकल्प लिया कि केवल संसद ही नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा सत्रों में भी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय सांसद और विधायकों से निरंतर संपर्क साधा जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा, मानदेय और कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों को लेकर विधानसभा में चर्चा सुनिश्चित करने हेतु जोर दिया जाएगा।

- चुप नहीं रहेगा चौथा स्तंभ - डॉ. सक्सेना

जम्प के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सक्सेना का स्पष्ट संदेश है कि पत्रकारिता का क्षेत्र वर्तमान में चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। पत्रकार केवल सूचना का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज का प्रहरी है। संगठन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पत्रकार का शोषण न हो और उनके हितों की रक्षा के लिए नीतिगत बदलाव लाए जाएं। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सक्सेना ने जम्प की सदस्यता बढ़ाने और नए पत्रकारों को जोड़कर एक सशक्त नेटवर्क तैयार करने के निर्देश दिए। इस दोरान कल्याणकारी मुद्दे जैसे पत्रकारों के स्वास्थ्य, बीमा और कानूनी सुरक्षा जैसे विषयों पर भविष्य की कार्ययोजना साझा की गई।

- कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात सिरोंज इकाई के अध्यक्ष रघुवीर प्रजापति सहित स्थानीय जम्प सदस्यों द्वारा प्रांतीय पदाधिकारी अमित रैकवार तथा लटेरी इकाई अध्यक्ष अशोक मीना का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। बैठक के औपचारिक सत्र के समापन के बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक भोज में सहभागिता कर आपसी समन्वय और एकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दोरान सिरोंज जम्प के राकेश सक्सेना, दिलीप श्रीवास्तव, मोहन रघुवंशी, सुनील पाठक, देवेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र बरसेना, बाबू सिंह राजपूत, दिनेश सेन, प्रदीप राठौर, कलीम खान, बलमुकुंद माली सहित जम्प के साथी मौजूद रहे।


Share:

26