
रायसेन राकेश जैन शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, दो पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। इस विवाद में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के पांच तो दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है,जबकि 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
मामूली बात पर हुआ विवाद
रायसेन शहर के वार्ड नो तालाब मोहल्ले में कुछ एक पक्ष को कुछ युवक सौर सरवा कर थे इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा मना करने पर विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते विवाद में बड़ा रूप ले लिया इसके बाद दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया यहां भी हंगामा हो गया सूचना मिलने पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा थाना प्रभारी संदीप चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।
आठ लोगों पर 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया दो पक्षों के इस विवाद में एक पक्ष से पांच दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, वही 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजना की कार्रवाई की जा रही है।