VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Madhya Pradesh / कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास में बच्चों के साथ की अनोखी बैठक,जानिए क्या हुआ खास

कलेक्टर ने स्मार्ट क्लास में बच्चों के साथ की अनोखी बैठक,जानिए क्या हुआ खास

2025-01-31  Editor Shubham Jain  261 views

IMG-20250131-WA0033

विदिशा से स्वाति श्रीवास्तव शुक्रवार को वर्धा जिले में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों का जायजा लिया। कलेक्टर ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर उनकी शैक्षणिक सुविधाओं और जरूरतों की जानकारी ली।

दौरान कलेक्टर ने कक्षा 7वीं के छात्रों की स्मार्ट क्लास में हिस्सा लिया। उन्होंने न केवल तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझा बल्कि खुद एक छात्र की तरह अनुभव भी किया। इस दौरान, छात्र कुलदीप मोंगिया के साथ बैठकर ऑनलाइन गणित की क्लास में हिस्सा लिया। कलेक्टर ने बच्चों से सवाल-जवाब किए और उनकी समस्याओं को सुना।

कलेक्टर ने कहा, “स्मार्ट क्लास बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का एक प्रभावी जरिया है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चे को इस तकनीकी सुविधा का लाभ मिले।”

इसके बाद कलेक्टर ने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत करते हुए स्कूल में उपलब्ध संसाधनों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। छात्रों ने भी उत्साहित होकर अपनी राय और सुझाव साझा किए।

यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक रुचि को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करता है कि भविष्य की पीढ़ी को बेहतरीन सुविधाएं और अवसर मिलें। कलेक्टर का यह दौरा बच्चों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।


Share:

Tags: Dm Vidisha School
26