
विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 43,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है, जिसमें सोने की बाली और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल शामिल है।
घटना का विवरण:
दिनांक 11 मई 2025 को दोपहर 12 बजे के करीब आम वाली कॉलोनी निवासी हरिनारायण सेन ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा सिद्धांत सेन किराने की दुकान से लौटते वक्त लूट का शिकार हो गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने लाल-काले रंग की बाइक से आकर अग्रवाल भैया के बारे में पूछताछ की और अचानक सिद्धांत के कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गया।
एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ:
मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 369/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनी विशेष टीम:
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे, सीएसपी अतुल सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, चंद घंटों में गिरफ्तारी:
तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मनीष रैकवार निवासी करैयाखेड़ा रोड के रूप में हुई। सूचना मिलने पर आरोपी को जैन कॉलेज के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया।
बरामद मशरूका:
TVS स्टार सिटी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 37 MB 8222): अनुमानित मूल्य ₹40,000
एक सोने की बाली: अनुमानित मूल्य ₹3,000
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक विमलेश कुमार राय
उप निरीक्षक के.के. पवार
प्रधान आरक्षक सुरेश रघुवंशी
प्रधान आरक्षक भानुप्रताप
आरक्षक अमर दांगी
आरक्षक अखिलेश
सिविल लाइन पुलिस की तेज़ और प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ी वारदात का समय रहते खुलासा हो गया। शहरवासियों में इस तत्परता से पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।