VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / विवाद में दो मोटरसाइकिल जलकर हुई राख,मोटरसाइकिल जलने के बाद पहुंचा दमकल अमला

विवाद में दो मोटरसाइकिल जलकर हुई राख,मोटरसाइकिल जलने के बाद पहुंचा दमकल अमला

2024-11-29  Editor Shubham Jain  231 views

सैलाना : सैलाना नगर के घंटा घर चौराहे के समीप भीलों की खेड़ी में दो पक्षों के बीच वाद विवाद इतना बड़ गया की देखते ही देखते 2 दुपहिया वाहन में अज्ञात युवाओं ने आग लगा कर गाड़ियों को खाक कर दिया खबर लिखे जाने तक विवाद के कारणों का पता नही लग पाया था लेकिन पुलिस ने विभाग से एस.डी.ओ.पी नीलम भगेल, थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर विवाद को काबू में किया 2 अज्ञात युवाओं को भी हिरासत में ले कर जांच में जुटी ।

खाक हुई मोटर साइकिले तब पहुंचे दमकल वाहन

नगर परिषद की नाक के नीचे मामूली से विवाद ने इतना तुल पकड़ लिया की देखते ही देखते 2 मोटर साइकल में अज्ञात युवाओं ने आग लगा दी हद तो तब हो गई की वाहनों में आग बुझाने के लिए नगर परिषद के दमकलों में पानी नहीं होने से ताबड़ तोड़ में पानी के टैंकर को भर के बुलाया गया और आग बुझाई गई तब तक मोटर साइकले खाक हो चुकी थी।

दो लोगो को आई गंभीर चोट 

img-20241129-wa0004.jpg

घटना के दौरान मारपीट में एक लड़के और एक लड़की के सर में चोट आई परिजनों ने घायल युवाओं को तत्काल सैलाना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहा उनका उपचार किया गया।


Share:

ब्लैक टाइगर