
स्वाति श्रीवास्तव विदिशा: थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना विवरण:
1 मार्च 2025 को पीड़िता ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अखिलेश मीणा (27), निवासी ग्राम दहलवाड़ा, थाना त्योंदा, जिला विदिशा ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 144/2025 के तहत धारा 64, 351(3) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तेजी से हुई कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
गठित टीम को सूचना मिली कि आरोपी अहमदपुर बाईपास की ओर घूम रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
टीम की विशेष भूमिका:
गिरफ्तारी में निरीक्षक विमलेश कुमार राय, उप निरीक्षक रोहित कौरव, ASI राधे लाल बड़कड़े, ASI ज्योति परते, प्रधान आरक्षक कुलदीप चंदेल, आरक्षक अमर दांगी और आरक्षक अखिलेश राजावत की अहम भूमिका रही।
थाना सिविल लाइन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।