VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / विदिशा: प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! पति-पत्नी ने मिलकर दबाया प्रेमी का गला, दोनों गिरफ्तार

विदिशा: प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! पति-पत्नी ने मिलकर दबाया प्रेमी का गला, दोनों गिरफ्तार

2025-06-29  Editor Shubham Jain  1,194 views

ImgResizer_20250629_2107_45283
राघवेन्द्र दांगी विदिशा, 29 जून 2025: विदिशा जिले के करारिया चौराहा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. इस जघन्य वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि एक पति-पत्नी ने मिलकर अंजाम दिया. करारिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या था पूरा मामला?

28 जून 2025 को बाला बरखेड़ा निवासी राजू अहिरवार ने करारिया चौराहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई हल्केराम अहिरवार की हत्या कर दी गई है. मृतक हल्केराम का शव गांव के ही संतोष प्रजापति के घर के कमरे में मिला था, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी.

27 और 28 जून 2025 की दरमियानी रात को डायल 100 पर एक सूचना मिली कि बाला बरखेड़ा में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है. सूचना मिलते ही रात्रि गश्त अधिकारी सउनि प्रेमराव भोंसले और चौकी प्रभारी उनि दिनेश प्रताप सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में मृतक की पहचान बाला बरखेड़ा निवासी हल्केराम अहिरवार के रूप में हुई.

ऐसे खुला हत्या का राज

पुलिस ने शुरुआती सबूतों और मृतक के भाई राजू अहिरवार की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रश्मि प्रजापति (पत्नी संतोष प्रजापति) और संतोष प्रजापति (पति) दोनों निवासी ग्राम बाला बरखेड़ा के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

पुलिस हिरासत में आरोपी संतोष से हुई पूछताछ में सारा मामला खुल गया. संतोष ने कबूल किया कि मृतक हल्केराम अहिरवार और उसकी पत्नी रश्मि प्रजापति के बीच प्रेम संबंध थे. इस बात से नाराज होकर पति संतोष प्रजापति ने रात में अपनी पत्नी रश्मि के साथ मिलकर हल्केराम का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद संतोष ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी थी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इस गंभीर हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में करारिया चौराहा थाना प्रभारी निरीक्षक जमीर काजी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों (पति-पत्नी) को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की. हत्या में उनकी संलिप्तता साबित होने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी करारिया जमीर काजी, रात्रि गश्त अधिकारी सउनि प्रेमराव भोंसले, चौकी प्रभारी उनि दिनेश प्रताप सिंह सहित पूरी टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई है.


Share:

26