VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / विदिशा में जुआरियों पर पुलिस का 'स्ट्राइक': बाल विहार में चल रहा था हार - जीत का खेल, 6 रंगेहाथ गिरफ्तार; मोबाइल और नकदी जब्त

विदिशा में जुआरियों पर पुलिस का 'स्ट्राइक': बाल विहार में चल रहा था हार - जीत का खेल, 6 रंगेहाथ गिरफ्तार; मोबाइल और नकदी जब्त

2026-02-23  BHOPAL REPORTER VIJAY SHARMA  214 views

ImgResizer_IMG-20260223-WA0009 (1)साहिल अरोरा विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर के व्यस्ततम इलाके बाल विहार में चल रहे जुए के फड़ पर कोतवाली पुलिस ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' करते हुए 6 जुआरियों को रंगेहाथ धरदबोचा है। पुलिस ने मौके से नकदी समेत करीब 94 हजार रुपये का मशरूका (माल) बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाल विहार स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ असामाजिक तत्व बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। विदिशा पुलिस अधीक्षक (SP) रोहित काशवानी ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

रंगेहाथ दबोचे गए 6 ‘शौकीन’

ASP डॉ. प्रशांत चौबे और CSP अतुल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से शराब दुकान के पीछे घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने किसी को भागने का मौका नहीं दिया। मौके से कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम:

  साहिल उर्फ चक्रेश (मोहनगिरी)

 अनिल रैकवार (बरईपुर)

  रवि रैकवार (बरईपुरा)

  रोहित वाल्मीकि (कागदीपुरा)

  राकेश मालवीय (वैशाली नगर)

  विवेक नामदेव (शेरपुरा)

करीब 1 लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए के फड़ पर लगे और उनकी तलाशी में मिले 4060 रुपये नकद जप्त किए। इसके अलावा, मौके से 05 महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जप्त किए गए कुल मशरूका की कीमत करीब 94,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कार्रवाई में इन जांबाजों की रही मुख्य भूमिका

इस सफल रेड में थाना प्रभारी आनंद राज के साथ प्रधान आरक्षक धर्मेश, आरक्षक जयदेव लोधी, दीपक गोयल, महेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश कुर्मी और शिशुपाल सिंह दांगी की विशेष भूमिका रही। विदिशा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share:

26