
विदिशा। भारतीय जनता पार्टी अपने 47वें स्थापना दिवस को इस बार विदिशा जिले में ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ को और धार देने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में जिला महामंत्री रवि सोनी को विदिशा जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
28 मंडलों में मनेगा उत्सव: घर-घर फहराएगा ‘कमल’
नवनियुक्त जिला संयोजक रवि सोनी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर जिले के सभी 1148 बूथों और 28 मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह केवल एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि संगठन के विस्तार का एक महा-अभियान होगा।
'गांव-बस्ती चलो' अभियान से जुड़ेगा जन-जन
इस बार की कार्ययोजना बेहद खास है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा स्तर पर 50 बड़े गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवास करेंगे और सीधे जनता से संवाद करेंगे।
स्थापना दिवस के प्रमुख आकर्षण:
हर घर झंडा अभियान: जिले के हजारों घरों पर भाजपा का ध्वज लहराकर एकरूपता का संदेश दिया जाएगा।
सक्रिय सदस्य सम्मेलन: बूथ स्तर के उन सिपाहियों का जमावड़ा होगा जो संगठन की रीढ़ हैं।
वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन सम्मान: पार्टी को सींचने वाले पुराने चेहरों और बुद्धिजीवियों के साथ विशेष गोष्ठी की जाएगी।
हितग्राही संपर्क: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से सीधा संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा।
कार्यकर्ता से नेता तक का सफर: भाजपा की असली ताकत
रवि सोनी ने नियुक्ति के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही दुनिया का एकमात्र ऐसा संगठन है, जहाँ एक सामान्य कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत के आधार पर नेतृत्व करने का अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास और विकास की यात्रा को हर घर तक पहुँचाना है।”
विपक्ष पर बढ़ेगा दबाव!
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के इस व्यापक अभियान से विपक्ष के सामने बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है। 1448 बूथों पर एक साथ सक्रियता दिखाना संगठन की अनुशासनबद्ध ताकत को दर्शाता है। योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क के जरिए भाजपा आगामी समय के लिए अपनी जमीन को और भी सख्त बना रही है।