
राकेश जैन की रिपोर्ट भोपाल। वल्लभ भवन के सामने भीम नगर इलाके में दो युवकों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक फोन पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर रहे थे, जिसका वहां मौजूद एक महिला ने विरोध किया। विरोध करने पर युवक आगबबूला हो गए और महिला के साथ मारपीट करने लगे।
इसके बाद आरोपी युवक घर से हथियार लेकर पहुंचे और महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक भीम नगर के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।