
राकेश जैन रायसेन की रिपोर्ट दिनांक 11.01.2025 को फरियादी नासिर पिता अब्दुल मुईद खांन निवासी ग्राम कटारिया रायसेन द्वारा डीजल जनरेटर के अल्टीनेटर की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अप. क्र. 20/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन, SDOP प्रतिभा शर्मा एवं थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में सउनि सतीश जालवान, प्र.आर. 23 संजीव, प्र.आर. 22 अमित, आर. 695 शशांक शामिल रहे, जिन्होंने गंभीरता पूर्वक जांच की।
अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 23.01.2025 को आरोपी 1- युसुफ पिता हमीद खांन (25 वर्ष) निवासी ग्राम आदमपुर थाना सिविल लाइन विदिशा, 2- साहिद पिता भूरा खांन (25 वर्ष) निवासी पिपलई, 3- तोरण पिता हरलाल बैरागी निवासी धनियाखेड़ी हाल पिपलई रायसेन तथा चोरी का माल खरीदने वाले आरिफ खांन पिता मकसूद खांन (32 वर्ष) निवासी वार्ड 01 नरापुरा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से एक अल्टीनेटर, चोरी के सामान की बिक्री से मिले रुपये, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक पाना बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों को न्यायालय रायसेन में पेश किया जा रहा है।
इस प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी में SDOP प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, उनि राकेश सिंह, सउनि सतीश जालवान, प्र.आर. 23 संजीव, प्र.आर. 22 अमित, आर. 695 शशांक, म.प्र.आर. 371 सुषमा एवं आर. 480 दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।