
स्वाति श्रीवास्तव विदिशा दिनांक 14.01.2025 को फरियादी जीवन मालवीय पिता स्व. शंकर लाल मालवीय उम्र 46 साल निवासी वार्ड न. 08 बैदनखेडी टपरिया बासौदा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 12.01.25 को वह इंदौर से बासौदा आया था और अपने घर जा रहा था कि रास्ते में पशु चिकित्सालय के पास दो अज्ञात लड़कों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसका ओप्पो कंपनी का मोबाईल एवं पर्स जिसमें 17000/- रुपये तथा आधार कार्ड, पेनकार्ड रखे थे छीन लिये। रिपोर्ट पर अप.क्र. 34/2025 धारा 309(6) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
♦वरिष्ठ अधिकारियों का दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बासौदा शहर योगेन्द्र परमार के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
♦पुलिस कार्यवाही
गठित पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर CCTV फुटेज में संदेहियों की पहचान की गई। संदेहियों की पहचान लोकेश रैकवार तथा राजू रैकवार निवासी फ्रीगंज बासौदा के रूप में हुई। मुखबिर सूचना पर दिनांक 15.01.2025 को संदेही लोकेश रैकवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने साथ राजू रैकवार के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी से एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
♦गिरफ्तार आरोपी
लोकेश पिता प्रदीप रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 फ्रीगंज बासौदा
♦फरार आरोपी
राजू रैकवार
♦जप्त मशरूका
एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 15000/- रुपये
♦सराहनीय भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. योगेन्द्र सिंह परमार, उनि जय कुमार सिंह, प्र.आर. 117 भूपेन्द्र चौबे, आर. 456 अभिषेक शुक्ला, आर. 468 राकेश रावत की विशेष भूमिका रही।