VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / त्योंदा पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई – कुख्यात बाइक चोर धरा गया, दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

त्योंदा पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई – कुख्यात बाइक चोर धरा गया, दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

2025-04-04   367 views

IMG-20250404-WA0021
त्योंदा पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई – कुख्यात बाइक चोर धरा गया, दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

घटना की पूरी कहानी:

2 अप्रैल 2025 को त्योंदा थाने की पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। जैसे ही टीम बागरोद चौराहा पार कर शेखपुर मोड़ पहुंची, एक शख्स बिना नंबर की हीरो एफएफ डीलक्स बाइक के साथ खड़ा दिखा। पुलिस को देखते ही वो बाइक स्टार्ट करके भागने लगा। शक हुआ तो टीम ने तेजी से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पकड़ा गया शख्स सुरेंद्र (32), औलिंजा गांव का रहने वाला निकला। जब उससे बाइक के कागज़ मांगे गए, तो वो बगलें झांकने लगा। पूछताछ में उसने कबूल कर लिया कि ये बाइक उसने करीब 8-9 महीने पहले विदिशा बस स्टैंड से चुराई थी। इतना ही नहीं, उसने विदिशा रेलवे स्टेशन के पास से भी एक और हीरो स्प्लेंडर बाइक उड़ाई थी, जिसे उसने अपने गांव में छुपाकर रखा था।

पुलिस फौरन औलिंजा पहुंची और वहां से दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि इस चोर का नेटवर्क और भी बड़ा हो सकता है।

ऑपरेशन की कमान:

ये पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे और गंजबासौदा एसडीओपी मनोज मिश्रा के निर्देशन में हुई। मौके पर नेतृत्व कर रहे थे थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर।

इनकी रही खास भूमिका:

बाइक चोर को पकड़ने में निरीक्षक बलबीर सिंह गौर के साथ आरक्षक अखिलेश शुक्ला, सतेन्द्र सिंह दांगी और सुभाषचंद्र ने शानदार काम किया है 


Share:

26