VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Religion/धर्म / Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 8 गिरफ्तार

Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 8 गिरफ्तार

2025-01-18  Editor Shubham Jain  702 views

ImgResizer_20250118_1307_58114

राकेश जैन भोपाल : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिक स्पा सेंटर पर छापा मारा और देह व्यापार के मामले का खुलासा किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 लड़कियों और 3 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई महिला सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को लंबे समय से तीन गुल्ली चौराहे पर स्थित इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी।

पूछताछ में जुटी पुलिस
स्पा सेंटर से पकड़ी गई लड़कियां और लड़के कहां से आए हैं, और इस रैकेट को कौन चला रहा था, इसे लेकर पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में यह गोरखधंधा काफी समय से चल रहा था।

क्षेत्र में मचा हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए इस गोरखधंधे को बंद कराने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share:

ब्लैक टाइगर