जिले के बागली में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक दुल्हे ने शादी की सारी रश्मे खत्म होने के बाद दुल्हन के माता-पिता से दहेज में कार मांग ली। जब दुल्हन पक्ष के लोग दहेज लोभी दुल्हे की यह मांग कबूल नहीं कर पाए तो दुल्हा बिना दुल्हन लिए ही अपने घर लोट गया। दरअसल पिपरी के सितावन में रहने वाली खुशबु का विवाह जयेश निवासी बड़ा शिवबाग कॉलोनी इंदौर के संग तय हुआ था। 4 दिसंबर को रात्रि के समय विवाह की सारी रश्मे हुई सात फेरे भी हुए दुल्हन की बिदाई के समय अचानक दुल्हे ने दुल्हन के परिजनों से दहेज में कार की डिमांड रखी जब दुल्हन पक्ष के लोग यह डिमांड पुरी नहीं कर पाए तो दुल्हा बिना दुल्हन के ही वापिस लोट गया।
दुल्हन खुशबु ने बताया कि बारात आ गई थी शादी भी हो गई थी। विदाई के समय की अंतिम रश्म दीये की बत्ती मिलान होता है जिस पर अचानक दुल्हा पक्ष ने कार की डिमांड रखी उन्होंने कहा की कार मिलेगी तो ठीक है नहीं तो हम आपको नहीं ले जाएंगे। मुझे छोड़कर चले गए…
दुल्हन के पिता हेमराज सेन ने बताया कि ढ़ाई वर्ष पहले मेरी बालिका की सगाई इंदौर में तय की थी। उस समय मैने उन लोगों से पुछा था श्रीमान जी आपकी कोई मांग हो तो बता दिजिए। अभी हाल में ही 4 दिसंबर को शादी तय हुई थी तो में 29 नवंबर को में तिलक का कार्यक्रम हुआ था जिसमें 1 लाख 51 हजार रुपए मैने नगद दिए थे और एक सोने की अंगूठी दी थी। 4 दिसंबर को शादी की आखरी रश्म के दौरान उन्होंने नेक में कार मांग ली। मैने कहा मेरी हेसियत नहीं है तो उन्होंने कहा आपने संबंध क्यो किया। हम डिमांड पुरी नहीं कर पाए तो वह शादी छाड़कर चले गया। हमारी मांग है कि इस व्यक्ति के साथ कानून ऐसा निर्णय करे इसकी भविष्य में न तो शादी हो और न ही कोई समाज की लड़की इसे मिले।
उदयनगर पुलिस ने दुल्हन खुशबू की रिपोर्ट पर दूल्हे जयेश सहित 8 लोगो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया..
पुलिस ने दहेज मांगने गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण उदयनगर थाना पहुचे थे