VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / रतलाम से सुलझेगा राजा रघुवंशी हत्याकांड का राज? शिलांग पुलिस ने आरोपी के ससुराल से बरामद किया ‘संदिग्ध बैग’

रतलाम से सुलझेगा राजा रघुवंशी हत्याकांड का राज? शिलांग पुलिस ने आरोपी के ससुराल से बरामद किया ‘संदिग्ध बैग’

2025-06-29  Amit raikwar  857 views

ImgResizer_20250629_2039_17650
रतलाम, 29 जून 2025: इंदौर के बहुचर्चित ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें अब रतलाम तक खुल गई हैं! मेघालय की शिलांग पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने आज रतलाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स के ससुराल से एक अहम संदिग्ध बैग बरामद किया है. इस बैग में लाखों की नकदी, आभूषण और कई महत्वपूर्ण सबूत मिलने की बात सामने आई है, जो इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

रविवार को शिलांग पुलिस की एसआईटी आरोपी सिलोम जेम्स को उसकी पत्नी और साली के साथ लेकर रतलाम पहुंची. टीम ने यहां मंगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मकान क्रमांक 56 पर छापा मारा, जहां से यह संदिग्ध बैग बरामद किया गया.

मास्टरमाइंड से जुड़ा है 'रहस्यमयी बैग' का कनेक्शन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद किया गया यह बैग ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या के मास्टरमाइंड राज कुशवाह और उसकी प्रेमिका सोनम से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह बैग सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इंदौर के हीराबाग कॉलोनी स्थित फ्लैट में छोड़ा था. बाद में आरोपी सिलोम जेम्स ने फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बल्लू के साथ मिलकर इसे चुरा लिया था.

पिस्टल नाले में फेंकी, कैश रतलाम में छिपाया!

पुलिस पूछताछ में आरोपी सिलोम जेम्स ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को उसने इंदौर के इंडस्ट्री हाउस के पीछे एक नाले में फेंक दिया था, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है. वहीं, बैग में मौजूद नकदी और गहनों को रतलाम स्थित अपने ससुराल में छिपाया था.

इस बरामदगी के बाद माना जा रहा है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई और अहम राज खुल सकते हैं, और यह रतलाम में हुई कार्रवाई इस केस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. पुलिस अभी भी मामले की गहनता से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां या खुलासे होने की संभावना है.


Share:

ब्लैक टाइगर