
भोपाल: 17 अक्टूबर 2025
पत्रकारों के हितों के लिए काम करने वाले प्रमुख संगठन 'जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश' (JUMP) ने राजधानी भोपाल में संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ी घोषणा की है। वरिष्ठ पत्रकार, जनकल्याण मेल के संपादक पंडित सुरेन्द्र मिश्रा को 'जंप' का भोपाल जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि TimesNow24x7 वेब चैनल के संपादक रवींद्र वैष्णव को भोपाल जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति संगठन के प्रांतीय नेतृत्व का राजधानी के जुझारू और अनुभवी पत्रकारों पर विश्वास दिखाती है। पत्रकार जगत में इन दोनों नामों की गहरी पहचान है। पंडित सुरेन्द्र मिश्रा एक वरिष्ठ स्तंभकार और 'जनकल्याण मेल' के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को उठाते रहे हैं, वहीं रवींद्र वैष्णव डिजिटल मीडिया के तेज-तर्रार पत्रकार माने जाते हैं।
शीर्ष नेतृत्व ने दिखाई हरी झंडी
दोनों वरिष्ठ पत्रकारों की नियुक्ति जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जंप) के शीर्ष पदाधिकारियों की सहमति से हुई है। 'जंप' के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. कमल आलोक प्रसाद, प्रांतीय महासचिव पंडित महेंद्र शर्मा और प्रांतीय संगठन सचिव राहुल सक्सेना की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने उम्मीद जताई है कि मिश्रा और वैष्णव की यह जोड़ी भोपाल के पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राजधानी में संगठन को मिलेगी नई धार
इस नियुक्ति के साथ ही 'जंप' ने भोपाल में अपने संगठनात्मक ढांचे को एक नई धार दी है। माना जा रहा है कि यह कदम राजधानी के पत्रकार समुदाय को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा, जो न केवल उनके पेशेवर हितों की सुरक्षा करेगा, बल्कि मीडिया की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए भी काम करेगा। पंडित सुरेन्द्र मिश्रा और रवींद्र वैष्णव जैसे अनुभवी नेतृत्व से पत्रकारों को संगठन से जुड़ने और अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का हौसला मिलेगा।
पत्रकार बिरादरी में हर्ष की लहर
पंडित सुरेंद्र मिश्रा को जिलाध्यक्ष और रवींद्र वैष्णव को जिला महासचिव बनाए जाने की खबर से समूचे पत्रकार जगत में खुशी का माहौल है। प्रदेशभर के पत्रकारों और 'जंप' के सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में धार से पंडित संजय मिश्रा, श्याम निगम, राजीव गौर, मांडू से सोमनाथ तिवारी, शिवपुरी से संजय बैचेन, राव भूपेंद्र सिंह, हर्ष नायक, अमजद ख़ान, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र राजपूत, भूपेन्द्र मिस्त्री, अंसार ख़ान, निलेश चौहान, देवेश चित्रांशी, डॉली शाक्या, शालू अनंता, शुभम जैन और देवेंद्र धाकड़ शामिल हैं।
इसके अलावा, राजधानी के कई प्रमुख पत्रकारों और मीडिया हस्तियों ने भी 'जंप' के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इनमें भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल के स्टेट ब्यूरो अजय भटनागर, संवाद समाचार के संपादक श्री उमाकांत व्यास, ईएमएस न्यूज के स्टेट हेड श्री आशीष पाराशर, ACN न्यूज के भोपाल ब्यूरो पंकज अग्निहोत्री, दैनिक भास्कर के एमपी हेड रौनक अली, मदन श्रीवास्तव, अभय खैर, जीवन यादव, गजेंद्र सोनी, शिवबरन पटेल, अजय पाठक और निर्मल विश्वकर्मा प्रमुख हैं।