
स्वाति श्रीवास्तव ग्यारसपुर: पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना प्रभारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश के ग्यारसपुर ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र धाकड़ के नेतृत्व में सौंपा गया, जो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सक्सेना के निर्देशानुसार किया गया था। इस दौरान कई पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें पवन सोनी, विकास कुशवाहा, रीतेंद्र अहिरवार, नरेंद्र सेन, विवेक नामदेव, शुभम जैन, खुमान चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो चुका है बड़ा प्रदर्शन
इससे पहले 26 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के नेतृत्व में भी पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर एक बड़ा धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश से सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया था, जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने की थी।
पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों को रोकने और उनकी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून का बनना बेहद जरूरी है। सरकार को इस विषय पर जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।
अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री मोदी इस ज्ञापन पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और पत्रकारों की इस मांग को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं!