VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता की हासिल,विदिशा सहित दूसरे जिलों में 42 चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता की हासिल,विदिशा सहित दूसरे जिलों में 42 चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

2024-12-02   385 views

 

ImgResizer_20241202_2127_29089
विदिशा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र सेन के यहां अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था चोर घर में रखें चांदी की गणेश प्रतिमा और को चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया था फरियादी महेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी ने चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए चोरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे , जिसके बाद पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी थी । सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से जानकारी मिली कि होमगार्ड ऑफिस के पास रहने वाला एक छात्र कर जितेंद्र अहिरवार पुरनपुरा की तरफ देखा गया है इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र को पड़कर थाने लेकर आई और उससे पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात करना कबूल किया। शातिर चोर जितेंद्र ने सिविल लाइन पुलिस को पूछताछ के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र और कोतवाली में कुल 5 चोरी का खुलासा किया । पुलिस ने शातिर चोर के घर से 
एक सोने की अंगूठी, दो सोने की बाली, एक सोने की हाय, एक चांदी की चेन, तीन जोड़ी पायल चार जोड़ी बिछुड़ी बरामद की है ।

विदिशा के होमगार्ड ऑफिस के पास में रहने बाला
जितेंद्र अहिरवार एक शातिर चोर है और आरोपी नाबालिग उम्र से चोरियों को लगातार अंजाम दे रहा है, आरोपी पहले से कई चोरियों को अंजाम दे चुका है , उसके उपर लगभग 42 प्रकरण अलग-अलग थानों में दर्ज है। जिनमे विदिशा के सिविल लाइन में 34 , विदिशा कोतवाली में दो , पठारी में एक , बड़वानी में एक मंडीदीप में एक, बासौदा में एक और भोपाल जीआरपी में दो चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ।

सीएसपी अतुल सिंह कहना है

जितेंद्र अहिरवार  सेंट्रल जेल भोपाल में बंद था , 28 सितंबर को जेल से छूटा था । उसके बाद उसने विदिशा में लगातार पांच चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । जिन में राजीव नगर,  ब्लॉक कॉलोनी , आज्ञाराम कॉलोनी,  बसंत कुंज, गिरधर कॉलोनी में  चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 
आज चोरी की इन वारदातों में उसका एक सहयोगी था,  उसको भी पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है जितेंद्र और उसके साथी से पूछताछ की जाएगी ताकि और भी चोरियो का खुलासा हो सके


Share:

ब्लैक टाइगर