VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Crime / ऑटो में छुपाकर ले जा रहे थे लाखों का गांजा,पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ऑटो में छुपाकर ले जा रहे थे लाखों का गांजा,पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

2025-01-27   473 views

बहार tu i राकेश जैन की रिपोर्ट चंदौली: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चकिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर 39.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गरला तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भभौरा नाका की ओर से आ रहा एक ऑटो पुलिस को देखकर तेजी से भागने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान ऑटो में दो बोरों में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने तत्काल तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा बिहार के कल्यानीपुर करकटगढ़ इलाके से खरीदते थे और इसे चकिया, मुगलसराय होते हुए वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि वे मिलकर गांजा खरीदते हैं और मुनाफे को आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने ऑटो (BR 45P 6906) को जब्त कर उसमें से 39.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क को खंगालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई को चकिया थाना प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए सराहना दी और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती से अभियान जारी रखने का निर्देश दिया।

जनता से अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और नशे के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।


Share:

26