VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / नाबालिग से दरिंदगी: रविंद्र भवन की पार्किंग में दो दरिंदों ने किया गैंगरेप, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

नाबालिग से दरिंदगी: रविंद्र भवन की पार्किंग में दो दरिंदों ने किया गैंगरेप, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

2025-03-03  Editor Shubham Jain  252 views

IMG-20250303-WA0025

भोपाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के बीचों-बीच, रविंद्र भवन की पार्किंग में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी, जिसने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोपी पीड़िता के परिचित निकले

मिली जानकारी के अनुसार, इस जघन्य अपराध को दो लोगों ने अंजाम दिया, जो पीड़िता के परिचित बताए जा रहे हैं। पीड़िता लोकरंग उत्सव में दुकान लगाने आई थी, लेकिन इस भयानक घटना ने उसकी जिंदगी को झकझोर कर रख दिया।

श्यामला हिल्स पुलिस पर गंभीर आरोप

पीड़िता जब शिकायत लेकर श्यामला हिल्स थाने पहुंची, तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस की इस लापरवाही ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

मऊगंज में दर्ज हुई FIR, भोपाल भेजा जाएगा मामला

न्याय की आस में पीड़िता ने अपने पिता के साथ मऊगंज पहुंचकर FIR दर्ज कराई। अब वहां जीरो पर कायमी के बाद मामला जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

इस घटना ने राजधानी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कब तक बेटियां इस तरह वहशियों का शिकार होती रहेंगी? और पुलिस की लापरवाही कब तक पीड़ितों को न्याय से दूर रखेगी?


Share:

ब्लैक टाइगर