VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही,गांजा किया जप्त

मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही,गांजा किया जप्त

2024-12-02  Editor Shubham Jain  274 views

अनूपपुर जिले में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की निरंतर कार्यवाहियां जारी है।

imgresizer-20241202-0814-36063.png

अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर फुनगा चौकी पुलिस द्वारा 02 आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फुनगा चौकी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर धुरवासिन - रक्शा रोड तिराहा पर आरोपी गिरधारी पटेल पिता जयपाल प्रसाद पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम रक्शा में रेड कार्यवाही कर 798 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8000/- रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 397/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे मामले में विवेचना जारी है। ऐसा देखा जा रहा कि जब से फुनगा चौकी में चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने पदभार संभाला तब से अक्सर बीच बीच में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाने को लेकर अलग अलग मामले को लेकर इस चौकी अंतर्गत पुलिस की कार्यवाही देखने व सुनने को मिलती रहती हैं। और ऐसी बातें चौकी प्रभारी के पक्षपात में नहीं बल्कि यह सच है जिसे इस चौकी के रिकार्ड को खंगाल कर देखा जा सकता है। जो कहीं ना कहीं चौकी प्रभारी के काबिलियत को भी दर्शाता है। जिस विषय पर पुलिस विभाग को गौर किए जाने की भी जरूरत है।


Share:

26