VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / कुरवाई पुलिस ने वेयरहाउस चोरी का किया बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर व ₹7.5 लाख बरामद, 5 गिरफ्तार

कुरवाई पुलिस ने वेयरहाउस चोरी का किया बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर व ₹7.5 लाख बरामद, 5 गिरफ्तार

2025-08-09  Amit raikwar  1,213 views

ImgResizer_20250809_1731_43413

राघवेन्द्र दांगी विदिशा जिले के कुरवाई थाना पुलिस ने वेयरहाउस चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रैक्टर, नकदी और अनाज सहित कुल ₹7,50,000 का मशरूका बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

ऐसे खुली चोरी की परतें

थाना कुरवाई क्षेत्र में पूर्व में घटित वेयरहाउस चोरी के मामलों की जांच के दौरान रिमांड पर लिए गए आरोपियों से सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध क्रमांक 181/25 धारा 331(4), 305-ए BNSS में चोरी गए 39 कट्टी सोयाबीन (कीमत ₹72,000) और अपराध क्रमांक 287/25 में चोरी हुई 120 बोरी मसूर (कीमत ₹90,000) का खुलासा हुआ। दोनों मामलों में कुल ₹1,62,000 मूल्य का अनाज चोरी हुआ था।

मशरूका बरामदगी

आगे की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से ट्रैक्टर और नकदी समेत कुल ₹7,50,000 का मशरूका बरामद किया।

पुलिस टीम की रणनीति

एसपी रोहित काशवानी और एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन में एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.के. मिश्र और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी

1. भूपेन्द्र सिंह यादव (19 वर्ष)

 

2. छोटू यादव (25 वर्ष)

 

3. पवन यादव (25 वर्ष)

 

4. गजेन्द्र यादव (19 वर्ष) — सभी निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना भानगढ़

 

5. शिवा कुर्मी (32 वर्ष) निवासी वीर सावरकर वार्ड, वीना, जिला सागर

 

अन्य मामलों में भी आरोपी सक्रिय

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मंडी बमौरा और पठारी थानों में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

टीम का योगदान

कार्रवाई में उप निरीक्षक रघुपति यादव, शैलेन्द्र नायक, प्रधान आरक्षक माता शरण, लक्ष्मण सिंह, आरक्षक दिनेश श्रीवास, प्रहलाद, गोपाल सिंह, भानू, पियूस माथुर और सैनिक परमानंद की सराहनीय भूमिका रही।


Share:

26