
बेतवा नदी में पनडुब्बी और पोकलेन मशीन जब्त, खनिज विभाग की टीम ने मचाया हड़कंप
विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र की ग्राम लेटनी में इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अवैध रेत खनन पर नकेल कसते हुए खनिज विभाग ने बेतवा नदी से पनडुब्बी और पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया।
जप्ती की इस कार्रवाई में खनिज विभाग की तेजतर्रार टीम — जिला खनिज अधिकारी मेहताब सिंह रावत, सहायक जिला अधिकारी पंकज वानखेडे, खनिज निरीक्षक राजीव कदम और होमगार्ड के जाबांज जवानों ने अहम भूमिका निभाई।
कड़ी सुरक्षा और रणनीति के तहत पोकलेन मशीन और पनडुब्बी को कुरवाई थाने पहुंचाया गया।
यह कार्रवाई नवागत कलेक्टर अंशुल गुप्ता के उस सख्त आदेश का नतीजा है जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा था — “जिले में कहीं भी अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इस कड़ी कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और प्रशासन का यह सख्त रुख आगे भी जारी रहने की संभावना है।