VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / करोंद क्षेत्र में हत्या के आरोपियों में से 3 गिरफ्तार, 2 अब भी फरार

करोंद क्षेत्र में हत्या के आरोपियों में से 3 गिरफ्तार, 2 अब भी फरार

2025-01-13  Editor Shubham Jain  634 views

IMG-20250113-WA0079
राकेश जैन की रिपोर्ट राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में हत्या और दहशत फैलाने के मामले में थाना निशातपुरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 2 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

घटना कुछ दिन पहले की है, जब आरोपियों ने दो सगे भाइयों पर बेरहमी से हमला किया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

थाना निशातपुरा पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपियों में से तीन को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना प्रभारी ने जनता को आश्वासन दिया है कि शहर में दहशत फैलाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।


Share:

26