VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़: 720 शीशियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 9.50 लाख का माल जब्त

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़: 720 शीशियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 9.50 लाख का माल जब्त

2025-05-06  Editor Shubham Jain  469 views

ImgResizer_20250506_2218_50811
मैहर, मध्य प्रदेश – अमरपाटन थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। सोमवार रात नादन टोला-खरमसेड़ा मार्ग पर ब्रिज के नीचे से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध सिरप और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 9.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

कार से मिली 720 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक फोर्स कंपनी की कार (MP 19 ZH 9442) को रोका। तलाशी में कार से 720 शीशियाँ कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुईं। साथ ही, तस्करों के पास से एक कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की हो रही जांच

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी प्रतीक सिंह बघेल, प्रतापगढ़ी जुड़मनिया के राजा भइया सिंह परिहार उर्फ लल्ला और इटमा कोठार के अर्जुन प्रताप सिंह बघेल उर्फ लाला के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच जारी, हो सकते हैं और खुलासे

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। संभावना है कि इस गिरोह से और भी लोग जुड़े हों। जिले में नशे के खिलाफ अभियान को लेकर पुलिस की यह कार्रवाई एक अहम सफलता मानी जा रही है।


Share:

26