VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / LOVE/प्यार / हनीट्रैप: फर्जी केस में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, गैंगरेप के झूठे मामले में पहले भी हो चुकी है अरेस्ट

हनीट्रैप: फर्जी केस में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, गैंगरेप के झूठे मामले में पहले भी हो चुकी है अरेस्ट

2025-01-15  Editor Shubham Jain  617 views

ImgResizer_20250115_1718_25760
 राकेश जैन की खबर मध्य प्रदेश के छतरपुर में हनीट्रैप क जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला, जो खुद को सुंदरी उर्फ सोनाली रैकवार बताती है, उत्तर प्रदेश के चरखारी के एक युवक को फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी।

राजनगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, महिला पहले भी निवाड़ी जिले के ओरछा और छतरपुर के ओरछा रोड थाने में गैंगरेप के झूठे मामले दर्ज कराने के आरोप में पकड़ी जा चुकी है।

फरार है महिला का साथी

छतरपुर के एसपी अगम जैन ने जानकारी दी कि पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि महिला और उसका साथी पंकज शर्मा साजिश के तहत उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सबूत मिले, जिसके आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उसका साथी पंकज शर्मा अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पहले भी दर्ज हैं मामले

एसपी जैन ने यह भी बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ इसी तरह के तीन अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह पर लगाम कसने की उम्मीद है।


Share:

26