VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Religion/धर्म / हनुमान जयंती पर पितृ पर्वत पहुंचे सीएम मोहन यादव, की पूजा और पौधारोपण

हनुमान जयंती पर पितृ पर्वत पहुंचे सीएम मोहन यादव, की पूजा और पौधारोपण

2025-04-12  Editor Shubham Jain  405 views

TN5-Bhopal120425055517

भोपाल | शनिवार

हनुमान जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर के पितृ पर्वत पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन किए और पूजा की। सीएम ने गौ माता की पूजा भी की। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला और मधु वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की और नर्मदा परिक्रमावासी अवधूत दादा गुरु जी से मुलाकात की। उन्होंने श्री जी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा पाठ सुना और उनसे बातचीत भी की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पितृ पर्वत परिसर में अशोक का पौधा लगाया।


Share:

26