VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / “शादी से पहले बहू को आया ससुर का फोन, रख दी ऐसी मांग कि उड़ गए होश!”

“शादी से पहले बहू को आया ससुर का फोन, रख दी ऐसी मांग कि उड़ गए होश!”

2025-04-07  Baby jain  308 views

ImgResizer_20250407_1604_41801
फिरोजाबाद , उत्तर प्रदेश: शादी की तैयारियां अपने पूरे शबाब पर थीं, मेहमान घर पर पहुंच चुके थे, हल्दी-मेहंदी का जश्न चल रहा था। लेकिन इसी बीच एक ऐसा फोन कॉल आया जिसने सबको चौंका दिया। यह कॉल दूल्हे के पिता की ओर से था—जिसमें उन्होंने अपनी होने वाली बहू से की ऐसी डिमांड कि परिवार सकते में आ गया।

सूत्रों के मुताबिक, दूल्हे के पिता ने बहू को कॉल कर सीधे कहा, "अपने पापा से कहो, हमें 10 लाख रुपये दहेज में चाहिए, वरना बारात नहीं आएगी।" यह सुनकर युवती घबरा गई और तुरंत फोन अपने पापा को पकड़ा दिया।

लड़की के पिता ने समधी से विनम्रता से बात करते हुए कहा, "भाई साहब, हम मध्यमवर्गीय लोग हैं। शादी की तैयारियों में ही सारी जमा पूंजी लग गई है। इतना पैसा कहां से लाऊं?" लेकिन दूल्हे के पिता टस से मस नहीं हुए और बात करते-करते फोन काट दिया।

मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और समझाने की कोशिश की। फिलहाल खबर है कि दोनों पक्ष आपसी समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


Share:

ब्लैक टाइगर