विदिशा .....जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा विदिशा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली।
बैठक में एस.एसी./एस.टी. एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध लंबित अपराध, चालान, राहत प्रकरण, महिला संबंधी लंबित अपराध, चिन्हित विवेचनाधीन व न्यायालय विचाराधीन प्रकरणों की अध्यतन स्थिति के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया:-
1. लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने।
2. लंबित चालान अधिक से अधिक माननीय न्यायालय में पेश करने।
3. लंबित महिला संबंधी, एससी/एसटी के अपराधों का निराकरण करने।
4. जप्तशुदा वाहनों का निराकरण करने।
5. अनुसूचित जाति/जनजाति के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने।
6. लंबित खात्मा,खारिजी के प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करने।
7. लघु अधिनियम, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट आदि की समीक्षा एवं प्रभावी कार्यवाही करने।
8. सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को यथाशीघ्र संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने।
9. स्थाई वारंटो की तामील कराकर वारंटी को न्यायालय में पेश करने।
10. माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित आदेशिकाओं और वारंटों तामील कराने।
11. जिन प्रकरणों का निराकरण न्यायालय से हो चुका है ओर उनकी न्यायालय अपील अवधि पूर्ण हो चुकी है उनका निकरारण करने
12. चिन्ह्रित अपराधों के वारंट शत प्रतिशत तामील कराने
साथ ही थाना/चौकी प्रभारियों को जन सामान्य से अपना व्यवहार अच्छा करने व जनता की यथासंभव समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं जनसंवाद के माध्यम से नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन करने, साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को प्रभावी तरीके से ग्राम/कस्बों में आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा अतुल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा मनोज मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिरोंज उमेश तिवारी,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुरवाई मनीष राज एवं समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा।