VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Religion/धर्म / बाबा रामदेव पर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले— FIR नहीं हुई तो जाऊंगा कोर्ट!

बाबा रामदेव पर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले— FIR नहीं हुई तो जाऊंगा कोर्ट!

2025-04-15  Editor Shubham Jain  575 views

ImgResizer_20250415_1539_17014भोपाल | टीटी नगर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को वे सीधे टीटी नगर थाने पहुंचे और बाबा रामदेव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाने में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा,

> “बाबा रामदेव पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो मैं न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा।”

 

शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया,

> “पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से शिकायत मिली है, अब मामले की जांच की जाएगी।”

 

क्या है पूरा मामला?

दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर भ्रामक और आपत्तिजनक बयानबाज़ी का आरोप लगाया है, जो समाज में भ्रम फैलाने वाली बताई गई है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है— क्या बाबा रामदेव पर होगी एफआईआर या मामला पहुंचेगा अदालत तक?


Share:

ब्लैक टाइगर