अपने भविष्य की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं? 8 जुलाई 2025, मंगलवार के दिन आपके सितारे क्या कहते हैं, इसका पूरा विवरण यहां दिया गया है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, करियर से लेकर रिश्तों तक, हर पहलू पर जानें ज्योतिषीय भविष्यवाणी।
मेष (Aries)
आज आपको मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही अपनी बात रखें। जीवनसाथी की अपेक्षाएं थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैं। परिचितों के साथ वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें, ताकि बाद में संबंधों में खटास न आए। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है और धन की स्थिति में सुधार के योग हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
आपकी आर्थिक सफलता आपको अपने सपनों को साकार करने में मदद करेगी। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं, तो अप्रत्याशित क्षेत्रों में भी सफलता मिल सकती है, लेकिन जोखिम सोच-समझकर ही उठाएं। प्रेमी अपने पार्टनर को वस्त्र उपहार में दे सकते हैं, जिससे खुशी मिलेगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, और घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शिक्षा, व्यवसाय या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा संभव है।
मिथुन (Gemini)
आज किसी रिश्तेदार या खास व्यक्ति से थोड़ा मानसिक तनाव मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, और ईर्ष्या व घृणा जैसे नकारात्मक भावों में कमी आएगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद होगा। फिजूलखर्ची से बचें, क्योंकि जल्द ही किसी खास काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। पिछली गलतफहमियां, जिनसे आपके रिश्ते प्रभावित थे, आज दूर हो सकती हैं। मित्रों के साथ यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं, लेकिन यात्रा थोड़ी कष्टदायी हो सकती है। अचानक सामने आने वाले कार्यों के लिए खुद को तैयार रखें। यदि जमीन संबंधी लेन-देन कर रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह (Leo)
सिंह लग्न/लग्न/राशि वाले आज ज्यादा काम करने से बचें और तनाव कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने न दें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। स्वादिष्ट भोजन में रुचि बढ़ेगी और आप अपनी बात खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे।
कन्या (Virgo)
आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह निश्चित रूप से सफल होगा। कोई नया निवेश न करें। आपका मित्र आज आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। बड़े खर्चों को रोकने में आप सफल रहेंगे। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है, जिससे जीवन में कई बदलाव आएंगे। आत्म-चिंतन से आप नकारात्मकता से दूर रह पाएंगे। शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी, और भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra)
आज भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है, तो आज उससे राहत मिलेगी। कोई करीबी व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन ठीक है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो स्थानांतरण या डिमोशन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपके कार्यस्थल पर आने वाली नई चीजों को लेकर आश्चर्यचकित न हों; हो सकता है कि यह सब पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। यदि किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज वह पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी रूपरेखा पहले से तैयार रखें। वैचारिक दृढ़ता के साथ काम करने पर कार्य निश्चित रूप से संपन्न और सफल होंगे। धन से संबंधित काम पूरे हो सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने स्वभाव के लोगों के साथ साझेदारी करने से तुरंत अच्छा फायदा होगा। लंबी परेशानी के बाद आज आप अपने करियर के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहेंगे। मनपसंद भोजन का लाभ उठा सकते हैं।
मकर (Capricorn)
आज पैसों का दबाव खत्म हो जाएगा और आपको राहत मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। समय पर भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें। आज आप बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। भूमि, भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें; आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। धन खर्च और अपयश से संभलने की सलाह दी जाती है।
कुंभ (Aquarius)
आज सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। आलस्य हावी रहेगा, इसलिए विवेक का प्रयोग करें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। एक करीबी रिश्तेदार देर शाम तक आपको आश्चर्यचकित करेगा। पैसों को लेकर कोई चिंता है, तो वह दूर होगी। अपने प्रिय के साथ एक रोमांटिक डिनर आपके मूड को बेहतर बनाएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। दोस्तों से अनबन दूर होगी।
मीन (Pisces)
आज आपके परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है। व्यावसायिक नुकसान को बुद्धिमानी से टाला जा सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना शुरू हो जाएगा। धन संबंधी मामलों में आप राहत महसूस करेंगे। जो लोग भवन निर्माण या किसी अन्य निर्माण उद्योग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। यदि कोई टेस्ट या परीक्षा है, तो उसमें सफलता मिल सकती है।
आपका आज का दिन मंगलमय हो - आप स्वस्थ रहें, सुखी रहें - इसी कामना के साथ! 🙏
नोट: राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है। पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं। यह जानकारी ज्योतिष सलाहकार अशोक गुप्ता द्वारा विदिशा भारती के माध्यम से पाठकों को दी जा रही है।
