VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / अछरौनी में हुआ विधायक कप का भव्य उद्घाटन,मुहारीकलां ने मानपुर को 63 रन से हराया

अछरौनी में हुआ विधायक कप का भव्य उद्घाटन,मुहारीकलां ने मानपुर को 63 रन से हराया

2025-01-04  Editor Shubham Jain  356 views

ImgResizer_20250104_1213_06746
 रिपोर्ट: अतुल जैन, शिवपुरी

खनियाधाना। ग्राम अछरौनी के खेल मैदान में आयोजित विधायक कप का शुभारंभ पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद खेले गए पहले मैच में मुहारीकलां और मानपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुहारीकलां की टीम ने 12 ओवर में 105 रन बनाए। टीम के लिए अमित लोधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानपुर की टीम मुहारीकलां की कसी हुई गेंदबाजी के सामने महज 42 रन पर ऑलआउट हो गई।

मुहारीकलां के गेंदबाज रामपाल लोधी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए और उन्हें "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार दिया गया। टीम के कप्तान राजू लोधी ने टीम को प्रभावी नेतृत्व प्रदान किया और जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को दिया। कप्तान ने टीम के कोच अरविंद लोधी की भी जमकर सराहना की।

इस आयोजन में मैदान को तैयार करने में जीवन सिंह लोधी (इंजीनियर) और सौरभ लोधी (एडवोकेट) का विशेष योगदान रहा, जिसकी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने प्रशंसा की।

उद्घाटन समारोह में शामिल विशिष्ट अतिथि:

मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह लोधी के अलावा सियाराम लोधी, जिला सदस्य हरिभान लोधी, राहुल कोली, विधायक प्रतिनिधि जाहर सिंह इंदल लोधी, दिनेश लोधी, अरविंद लोधी और मलखान लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Share:

26