VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Crime / बूधौ पहाड़ी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से चोरी हुई दानपेटी का मामला सुलझा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बूधौ पहाड़ी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से चोरी हुई दानपेटी का मामला सुलझा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

2025-01-25  Editor Shubham Jain  367 views

ImgResizer_20250125_1650_56120

स्वाति श्रीवास्तव विदिशा बूधौ पहाड़ी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से चोरी हुई दानपेटी का मामला चंद घंटों में ही सुलझ गया। नटेरन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर दानपेटी और 2,112 रुपये बरामद कर लिए।

क्या था मामला?

24 जनवरी 2025 को मंदिर के महंत भक्ति वात्सल्यदास (54 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर से दानपेटी चुरा ले गया है। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की तेजी से सुलझी चोरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और एसडीओपी गंजबासौदा मनोज मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी नटेरन के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने बिना समय गंवाए जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम खाईखेड़ा से संदेही राजा उर्फ राजेश अहिरवार (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई दानपेटी और नकद राशि बरामद कर ली।

कौन है आरोपी?

राजा उर्फ़ राजेश अहिरवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खाईखेड़ा, थाना नटेरन।

इनकी रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, प्रधान आरक्षक विमल चौहान, प्रधान आरक्षक हरिओम लोधी, आरक्षक दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, गौरव शर्मा, प्रदीप अलावा और जयप्रकाश गुर्जर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


Share:

26