VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / बस स्टैंड पर बोरी को लेकर विवाद: मारपीट में कंडक्टर और सवारी के खिलाफ मामला दर्ज

बस स्टैंड पर बोरी को लेकर विवाद: मारपीट में कंडक्टर और सवारी के खिलाफ मामला दर्ज

2025-01-16  Editor Shubham Jain  375 views

ImgResizer_20250116_0800_27002-1
स्वाति श्रीवास्तव विदिशा।
बस स्टैंड पर सोमवार को एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरिफ बस के कंडक्टर और एक यात्री के बीच बोरी रखने को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

यह घटना 15 जनवरी 2025 को दोपहर 3:30 बजे हुई। कंडक्टर और यात्री के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

थाना कोतवाली में इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यात्री कुलदीप विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 109, 296, 115(2), और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, बस कंडक्टर और उसके दो साथियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

दोनों पक्ष घायल हैं और जिला चिकित्सालय विदिशा में इलाजरत हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल घटना का असली कारण जानने की कोशिश की जा रही है।


Share:

ब्लैक टाइगर