VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / बिजली बिल वसूली के दौरान हंगामा – ट्रैक्टर ज़ब्त करने पहुंची टीम पर हमला!

बिजली बिल वसूली के दौरान हंगामा – ट्रैक्टर ज़ब्त करने पहुंची टीम पर हमला!

2025-03-22  Editor Shubham Jain  692 views

ImgResizer_20250322_2007_16723 टीकमगढ़ । जिले में बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग की सख्ती अब बवाल में बदल रही है। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बटवाहा गांव में बकाया बिल की वसूली करने पहुंची विद्युत कंपनी की टीम पर किसानों ने हमला कर दिया। मामला तब बढ़ा, जब बिजली कंपनी के कर्मचारी एक किसान का ट्रैक्टर ज़ब्त करने पहुंचे और गुस्साए किसान ने कर्मचारी को पीट दिया।

कैसे भड़की झड़प?

टीकमगढ़ जिले में बिजली विभाग ने 6,000 उपभोक्ताओं से करीब 15 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने का अभियान छेड़ा है। इसी अभियान के तहत बटवाहा गांव में बिजली बिल न चुकाने वाले एक किसान का ट्रैक्टर ज़ब्त करने टीम पहुंची।

जैसे ही विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर ले जाने लगे, किसान ने विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मामला गरमाया और किसान ने एक विद्युत कर्मचारी पर हमला कर दिया।

आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

 

शिकायत दर्ज, जांच शुरू

हमले के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मोहनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी किसान की तलाश की जा रही है।

बिजली विभाग की कुर्की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जिले में लगातार बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कुर्की अभियान चला रहा है, जिसके तहत ट्रैक्टर, बाइक और अन्य संपत्तियां ज़ब्त की जा रही हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी?

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि न चुकाने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, इस घटना के बाद जिले के किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है।

क्या बिजली बिल वसूली को लेकर और बढ़ेगा विवाद, या प्रशासन कोई समाधान निकालेगा? अब सबकी नजरें पुलिस और विद्युत विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं!


Share:

26