VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित अशोक पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. नवीन आनंद महासचिव नियुक्त

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित अशोक पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. नवीन आनंद महासचिव नियुक्त

2025-05-02  Editor Shubham Jain  703 views

ImgResizer_20250502_0731_45530

कोडरमा (झारखंड)/नई दिल्ली। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की वर्ष 2025-27 के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं उत्तर प्रदेश से आने वाले दैनिक विश्ववार्ता के प्रधान संपादक अशोक पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के दैनिक लोकसत्य के स्थानीय संपादक डॉ. नवीन आनंद जोशी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी में कई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी की गईं। पश्चिम बंगाल की सुश्री एस एस नसरीन को कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड के गिरधर शर्मा को संगठन सचिव, केरल से सुरेश एस. उन्नीथन तथा आंध्र प्रदेश से राघवेंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय सचिव पदों पर झारखंड के चंदन मिश्रा, तमिलनाडु के पी. थंगमणि, कर्नाटक के श्रीकांत कानिटकर तथा मध्य प्रदेश की श्रीमती रोमा मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश के शिबू निगम और जयद बाजपेई को मनोनीत किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह झारखंड के कोडरमा में आयोजित किया गया, जहाँ नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर देशभर के राज्यों में प्रभारों का भी वितरण किया गया। प्रमुख प्रभार इस प्रकार रहे:

पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ – गिरधर शर्मा

राजस्थान एवं गुजरात – डॉ. नवीन आनंद जोशी

बिहार एवं झारखंड – चंदन मिश्रा

उत्तराखंड – गायत्री चंद्रवीर व एस के चौहान

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु – सुरेश उन्नीथन

आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना – वीरभद्र राव

हरियाणा – नवीन पांडे व अमित गुप्ता

पंजाब – इंदु बंसल

जम्मू-कश्मीर एवं असम – सुश्री एस एस नसरीन

गोवा एवं महाराष्ट्र – श्रीकांत कानिटकर

मध्य प्रदेश – संजय पांडे

हिमाचल प्रदेश – डॉ. अरुण सक्सेनाImgResizer_20250502_0802_35976
संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन को पत्रकारों के कल्याण हेतु गठित कोऑपरेटिव सोसाइटी का चेयरमैन बनाया गया है। वे मल्टीपल कोऑपरेटिव के निदेशक मंडल का गठन करेंगे। मीडिया प्रभारों में मध्य प्रदेश के अभय सुराणा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, झारखंड के संजीव समीर को सह मीडिया प्रभारी तथा बिहार के संजीव जायसवाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मप्र के कमल आलोक प्रसाद को सह प्रवक्ता बनाया गया है।

विधिक मामलों की निगरानी के लिए जगदीश सलूजा, अनुज पांडे और कुशल पाल सिंह चौहान को लीगल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज़ को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


Share:

ब्लैक टाइगर