VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / भोपाल से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी शुरू: 29 अप्रैल तक छोड़ना होगा भारत

भोपाल से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी शुरू: 29 अप्रैल तक छोड़ना होगा भारत

2025-04-26  Editor Shubham Jain  712 views

ImgResizer_20250426_1855_17690

भोपाल।पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश से रहने वाले 228 पाकिस्तानी नागरिकों को अब 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं।

प्रदेश में मौजूद करीब 8000 पाकिस्तानी नागरिकों में से जिनके पास शॉर्ट टर्म वीजा है, उन्हें 27 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा। वहीं मेडिकल वीजा पर आए लोगों के लिए 29 अप्रैल अंतिम तिथि तय की गई है।

लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) वाले नागरिकों को अभी देश में रुकने की अस्थायी छूट दी गई है।

प्रदेश प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित नागरिकों को सूचित किया जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

क्यों उठाया गया यह कदम?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद केंद्र ने सुरक्षा कड़ी करने का फैसला लिया।

देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी की गहन समीक्षा के बाद वीजा रद्द किए गए।

शॉर्ट टर्म और मेडिकल वीजा धारकों को निर्धारित तिथि तक लौटना जरूरी।

क्या है लॉन्ग टर्म वीजा (LTV)?

लॉन्ग टर्म वीजा उन पाकिस्तानी नागरिकों को दिया जाता है जो खास मानवीय या धार्मिक आधार पर भारत में लंबी अवधि तक रहना चाहते हैं।

इनमें ज्यादातर वे लोग होते हैं जो भारत में स्थायी निवास के लिए आवेदन कर चुके हैं।

फिलहाल इन्हें कुछ राहत दी गई है, लेकिन इनकी स्थिति पर भी केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है।


Share:

ब्लैक टाइगर