VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Breaking News / Latest News page / भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 2 लाख रुपये!

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 2 लाख रुपये!

2025-03-26   452 views

IMG-20250326-WA0076 भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना कोहेफिजा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और वे यह नशा कहां से ला रहे थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें!

भोपाल पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशे के कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सतर्कता से शहर को नशामुक्त बनाने में मदद मिलेगी।


Share:

ब्लैक टाइगर