VIDISHA BHARTI

collapse
...
Home / Politics/राजनीति / अधिक मूल्य पर यूरिया का विक्रय पड़ा भारी दुकान सील,होगी एफआईआर

अधिक मूल्य पर यूरिया का विक्रय पड़ा भारी दुकान सील,होगी एफआईआर

2024-11-30  Editor Shubham Jain  480 views


स्वाति श्रीवास्तव विदिशा.... कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के उर्वरक कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य विक्रय करने वालों के विरुद्ध दिए गए निर्देशों का जिले में पालन होता दिखाई दे रहा है मिली जानकारी के अनुसार सिरोंज में सिद्धि विनायक ट्रेडर्स पर कृषक अरविंद साहू के द्वारा यूरिया उर्वरक खरीदा गया विक्रेता के द्वारा 267 रुपए मूल्य अंकित बोरी 450 रुपए प्रतिबोरी के मान से बेची गई जिसका भुगतान विक्रेता के द्वारा फोनपे के माध्यम से लिया गया मौके पर पहुंचे एसडीम तहसीलदार थाना प्रभारी एवं राजस्व हमले के द्वारा उपरोक्त दुकान को सील कर दिया गया है कृषि विभाग को संबंधित दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर करने के निर्देश एसडीएम के द्वारा दिए गए हैं


Share:

Tags: Kisaan
ब्लैक टाइगर