
स्वाति श्रीवास्तव विदिशा… राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग सूची में जिले की तहसीलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी के उपलक्ष्य में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जिले की सभी 12 तहसीलों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम और तहसीलदारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग सूची में विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील ने 7वीं रैंक हासिल की, जबकि कुरवाई को 11वीं, गुलाबगंज को 12वीं, नटेरन को 19वीं, पठारी को 24वीं, सिरोंज को 30वीं, शमशाबाद को 34वीं, विदिशा को 40वीं, बासौदा को 42वीं, त्योंदा को 43वीं, लटेरी को 98वीं और विदिशा नगरीय तहसील को 155वीं रैंक मिली है।
राजस्व महा अभियान के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, चिन्हांकन, नक्शा बटांकन और आधार आरओ लिकिंग जैसे कार्यों में जिले की तहसीलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।