
आज 9 जुलाई 2025, बुधवार का दिन आपके लिए क्या नया लेकर आया है? आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या प्रभाव डालेगी? नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, संबंध और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, आइए जानते हैं पंडित अशोक गुप्ता के 'स्वस्तिक ज्योतिष केंद्र' से…
मेष (Aries) - मान-सम्मान में होगी वृद्धि, मिलेगी नए अवसर
आज आपको अपने रिश्तेदारों से भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक बोझ कम होगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. स्थायी संपत्ति जैसे जमीन या मकान मिलने के योग हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और करियर में जोखिम उठाने के लिए दिन अनुकूल है. काम के सिलसिले में हवाई यात्रा भी कर सकते हैं. हालांकि, धैर्य में कमी आ सकती है और पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
वृषभ (Taurus) - हर्षोल्लास का दिन, आर्थिक सुधार के योग
आज का दिन संतान और दोस्तों के साथ खुशियों भरा रहेगा. सामाजिक समूहों में आपकी भागीदारी दिलचस्प और खर्चीली साबित होगी. आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी. धर्म के कार्यों में धन खर्च करने से मन को शांति मिलेगी. आपकी सोचने की शक्ति आपको नई चीजें सीखने में मदद करेगी. महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे जो आपके करियर को बढ़ावा देंगे.
मिथुन (Gemini) - धन लाभ के योग, फिजूलखर्ची से बचें
आज किसी रिश्तेदार या विशेष व्यक्ति से थोड़ा मानसिक तनाव मिल सकता है. हालांकि, धन लाभ के अच्छे योग हैं. ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक भावों में कमी आएगी. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा. फिजूलखर्ची से बचें, क्योंकि जल्द ही किसी खास काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है. कुछ रोजमर्रा के काम पूरे होंगे.
कर्क (Cancer) - संचार क्षमता प्रभावशाली, घरेलू झगड़ों का अंत
आपकी संचार क्षमता और कार्यकुशलता आज प्रभावशाली साबित होगी. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन सफलता करीब है. ऊर्जा के स्तर में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है. घर का कोई पुराना झगड़ा आज समाप्त हो जाएगा, जिसे खत्म करना सबके हित में होगा. यदि सही समय पर ध्यान नहीं दिया, तो जीवनसाथी का गुस्सा झेलना पड़ सकता है.
सिंह (Leo) - जोखिम भरे कामों से बचें, लक्ष्य पर रखें ध्यान
आज सिंह लग्न/राशि वाले जोखिम भरे काम करने से बचें और तनाव कम से कम लें. कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता और प्रभाव का उपयोग करें. अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और व्यावसायिक संबंधों को खराब न होने दें. धैर्य में कमी आ सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. व्यर्थ की चिंता से बचें और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें. आप अपनी बात खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे.
कन्या (Virgo) - क्षमताओं को निखारें, अज्ञात चिंता से बचें
आज अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर दूसरों से बेहतर बनने का प्रयास करें. बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे. अपने रिश्तों पर भी ध्यान देंगे और उन्हें बेहतर बनाने की सोचेंगे. अज्ञात कारणों से मन चिंतित रहेगा. उम्मीद के मुताबिक धन लाभ नहीं होगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की बात समझेंगे तो स्थिति को संभालना आसान होगा.
तुला (Libra) - शिक्षा के लिए उत्तम दिन, पार्टनर से मतभेद संभव
आज का दिन शिक्षा के लिए उत्तम है. किसी काम को लेकर निराशा का भाव भी आ सकता है. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आप नई जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे. मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे. पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. छात्रों के लिए करियर में नया बदलाव होगा. पार्टनर से किसी बात पर मतभेद हो सकता है.
वृश्चिक (Scorpio) - धार्मिक यात्रा के योग, सकारात्मक रहें
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है. लेखन कार्य और बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे. शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है. यदि लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं, तो उन्हें नजरअंदाज करें और अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें. जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे. दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत होगी. सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल रहेंगे.
धनु (Sagittarius) - वाहन चलाते समय सावधानी, महत्वपूर्ण निर्णय का दिन
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. अपने विचारों के अनुरूप लोगों के साथ साझेदारी करने से तुरंत फायदा होगा. लंबी परेशानी के बाद आज आप अपने करियर के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे. व्यर्थ की चिंता से बचें. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. मनपसंद भोजन का लाभ उठा सकते हैं.
मकर (Capricorn) - आर्थिक पक्ष मजबूत, वैवाहिक जीवन में खुशियां
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है. मानसिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत आनंददायी होगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. विवाहितों के लिए दिन अच्छा है, पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है. धन का अधिक व्यय न करें. किसी बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के व्यक्ति से मुलाकात होगी. यात्रा से नए अनुभव मिलेंगे.
कुंभ (Aquarius) - घर पर शांति बनाए रखें, झूठ बोलने से बचें
आज घर पर प्रयास करें कि आपकी वजह से कोई आहत न हो और परिवार की जरूरतों के अनुसार खुद को ढालें. यदि आप अपने प्रियजन से मिलते हैं, तो आपका मस्तिष्क अफवाहों से घिरा रहेगा. यदि आप सीधे जवाब नहीं देते हैं, तो आपके साथ जुड़े लोग नाराज हो सकते हैं. झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है.
मीन (Pisces) - रहें बेहद सतर्क, मान-सम्मान और धन लाभ
आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें. आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होगा. हर काम को बड़ी कुशलता से निपटा लेंगे. भावनाओं में बहकर कोई अनुचित काम न करें. धन लाभ होगा. वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है. सकारात्मक सोच रखें. सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं और बेवजह खतरा मोल लेने से बचें. किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी.
आपका आज का दिन मंगलमय हो! आप स्वस्थ रहें, सुखी रहें - इसी कामना के साथ! 🙏
नोट:
* राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं.
* ज्योतिषीय सलाह के लिए, कृपया 'Swastik Jyotish Kendra'
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069527240685&mibextid=ZbWKwL
के मैसेज बॉक्स में अपनी जन्म डिटेल्स भेजें. फोन कॉल या व्यक्तिगत इनबॉक्स/व्हाट्सएप पर डिटेल्स न भेजें.