Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / खेल / श्रीलंकाई क्रिकेट जगत में भारी बवाल:

श्रीलंकाई क्रिकेट जगत में भारी बवाल:

01-05-2026  Editor Shubham Jain  51 views
श्रीलंकाई क्रिकेट जगत में भारी बवाल:

कोलंबो: क्रिकेट को 'जेंटलमैन गेम' कहा जाता है, लेकिन श्रीलंका के दो उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी शर्मनाक हरकत से इस खेल की गरिमा को तार-तार कर दिया है। श्रीलंका की अंडर-19 नेशनल टीम के दो युवा खिलाड़ियों को कोलंबो के नराहेनपीटा इलाके में स्थित एक लग्जरी होटल में महिला डॉक्टरों की 'सीक्रेट फिल्मिंग' (Secret Filming) करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना ने न केवल खेल जगत को हिला कर रख दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

बाथरूम की सुराख से रची ‘गंदी साजिश’

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिलाएं पेशेवर डॉक्टर हैं, जो कोलंबो में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आई थीं। खिलाड़ियों ने अपनी मर्यादा भूलकर बाथरूम की सुराखों (Ventilation Openings) के जरिए अपने मोबाइल फोन से महिला डॉक्टरों को नहाते समय रिकॉर्ड किया।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा:

नराहेनपीटा पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इन खिलाड़ियों की 'गंदी नजर' केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं थी। इन्होंने परिसर में मौजूद पुरुषों के भी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए थे। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि कहीं इन वीडियो को किसी एडल्ट साइट या सोशल मीडिया पर लीक तो नहीं किया गया है।

कोर्ट का एक्शन: 10 लाख का मुचलका और बेल

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी खिलाड़ियों को अलुथकाडे (हुल्फ्ट्सडॉर्प) मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया, हालांकि फिलहाल उन्हें 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

नोट: इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई 2026 को होनी है। तब तक इन खिलाड़ियों के विदेश जाने या खेल गतिविधियों में शामिल होने पर तलवार लटकी हुई है।

दिग्गजों की कमेटी क्या लेगी एक्शन?

श्रीलंकाई क्रिकेट (SLC) इन दिनों बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एरन विक्रमरत्ने की अध्यक्षता में एक 'ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी' बनाई गई है। खास बात यह है कि इस कमेटी में कुमार संगकारा, रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टिमुनी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि यह कमेटी अनुशासनहीनता पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाएगी। अगर आरोप पूरी तरह सिद्ध होते हैं, तो इन खिलाड़ियों पर लाइफटाइम बैन भी लग सकता है, जिससे उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।

क्या यह क्रिकेट का गिरता स्तर है?

मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले ये सितारे जब ऐसी घिनौनी वारदातों में पकड़े जाते हैं, तो पूरे देश का सिर झुक जाता है। अब देखना यह होगा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अपने इन 'बिगड़ैल' खिलाड़ियों को क्या सबक सिखाता है ताकि भविष्य में कोई दूसरा ऐसी जुर्रत न कर सके।o


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy