Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / विदिशा समाचार / प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने किया अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने किया अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

13-11-2026  Vidisha Bharti Desk  24 views
प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने किया अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय विदिशा में आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके विदिशा आगमन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, छात्रावास का निरीक्षण और शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद प्रमुख रहा।

ImgResizer_20261113_1709_35120
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर योजनाओं के क्रियान्वयन और उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यह भी जाना कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक किस प्रकार पहुंच रहा है।

संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक संभागीय प्रभारी डॉ. जितेंद्र चौहान, जिला प्रभारी गोपाल जाटव एवं जिला अध्यक्ष कमलेश मेहर के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर कार्यालय मंत्री मुकेश चौकसे, मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, राजेश प्रभाकर, मंडल महामंत्री एवं पार्षद संतोष पेंटर, महाराज सिंह सूर्यवंशी, राजेंद्र अहिरवार, रामकरण अहिरवार, प्राण सिंह अहिरवार, सुनील अहिरवार, विशाल पेंटर अहिरवार सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy