Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / धर्म एवं संस्कृति / मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल! कई जिलों के कलेक्टर बदले,देखें पूरी ट्रांसफर सूची

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल! कई जिलों के कलेक्टर बदले,देखें पूरी ट्रांसफर सूची

25-07-2026  Editor Shubham Jain  123 views
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल! कई जिलों के कलेक्टर बदले,देखें पूरी ट्रांसफर सूची

भोपाल | न्यूज़ डेस्क (विदिशा भारती):
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 24 जुलाई 2026 को जारी इस आदेश के तहत कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और कई जिलों के कलेक्टरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।  


​मुख्य प्रशासनिक फेरबदल और नई पदस्थापनाएं:


  1. ​के. सी. गुप्ता (1992): कृषि उत्पादन आयुक्त, म.प्र. तथा अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के साथ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।  

  2. ​सचिन सिन्हा (1995): अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग।  

  3. ​राघवेन्द्र कुमार सिंह (1997): प्रमुख सचिव, वन विभाग तथा प्रमुख सचिव, आनंद विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।  

  4. ​डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े (2006): सचिव, मुख्यमंत्री।  


​इन जिलों को मिले नए कलेक्टर:
​प्रदेश के कई जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है:  


  1. ​रतलाम:  अजय कटेसरिया (2012)  

  2. ​अनूपपुर:  रत्नाकर झा (2012)  

  3. ​मंदसौर: अदिति गर्ग (2015)  

  4. ​शहडोल:  मिशा सिंह (2016)  

  5. ​खरगोन:  गुरू प्रसाद (2017)  

  6. ​आगरमालवा: डॉ. शेर सिंह मीना (2017)  


​अतिरिक्त प्रभार एवं अन्य बदलाव:


  • ​नीरज मंडलोई (1993): ऊर्जा विभाग से मुक्त होकर अब अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।  

  • ​मनीष सिंह (1997): प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।  
    ​डॉ. ई. रमेश कुमार (1999): प्रमुख सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं उपाध्यक्ष, NVDA का अतिरिक्त प्रभार।  

  • ​राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश के बाद जल्द ही सभी अधिकारी अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे।  

Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy