Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / बिजनेस / प्राचीन सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, किसानों को जान से मारने की धमकी

प्राचीन सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, किसानों को जान से मारने की धमकी

26-11-2026  Vidisha Bharti Desk  135 views
प्राचीन सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, किसानों को जान से मारने की धमकी

विदिशाी भारती डेस्क

पठारी। ग्राम शहरवासा में प्राचीन सार्वजनिक रास्ते को बंद करने और किसानों को खेतों तक जाने से रोकने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के किसान तैयब खां एवं हलीम खां पुत्रगण सरदार खां ने थाना पठारी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, गांव में कृषि भूमि तक पहुंचने के लिए एक प्राचीन सार्वजनिक रास्ता है, जिसका उपयोग किसान लंबे समय से करते आ रहे हैं। आरोप है कि गांव के जहांगीर खां द्वारा उक्त रास्ते को जबरन बंद किया जा रहा है, जिससे किसानों को अपने खेतों तक कृषि यंत्र ले जाने और बोवनी सहित अन्य कृषि कार्य करने में परेशानी हो रही है। लोगो का कहना है कि पूर्व में तहसील न्यायालय पठारी के माध्यम से रास्ता खुलवाया गया था। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी कुरवाई द्वारा भी मौके पर पंचनामा तैयार कर रास्ता खुलवाया गया, लेकिन विवाद लगातार जारी है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 26 नवंबर 2026 को जहांगीर खां एवं उसके साथ आए लोगों ने रास्ते में रोककर डराया-धमकाया। इस दौरान मारपीट करते हुए मुक्का मारने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। किसानों ने पुलिस से रास्ता तत्काल खुलवाने, आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy