Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / बिजनेस / लोकायुक्त का बड़ा धमाका: नामांतरण के बदले घूस ले रहे पटवारी को रंगे हाथ दबोचा

लोकायुक्त का बड़ा धमाका: नामांतरण के बदले घूस ले रहे पटवारी को रंगे हाथ दबोचा

01-06-2026  Editor Shubham Jain  43 views
लोकायुक्त का बड़ा धमाका: नामांतरण के बदले घूस ले रहे पटवारी को रंगे हाथ दबोचा

गोटेगांव (नरसिंहपुर): भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर ने आज गोटेगांव में एक बड़ी स्ट्राइक की है। नामांतरण जैसे सरकारी काम के लिए रिश्वत की डिमांड करने वाले एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मुरदई हल्का नंबर 41 में पदस्थ पटवारी घनश्याम गढ़वाल ने एक जमीन के नामांतरण (Mutation) के बदले में आवेदक से 10 हजार रुपये की मोटी रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की, जिसके बाद भ्रष्टाचार के इस खेल को खत्म करने के लिए जाल बिछाया गया।

5 हजार की किस्त लेते धराया आरोपी

शिकायत के सत्यापन के दौरान पटवारी 5 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। सोमवार को जैसे ही गोटेगांव के टीला क्षेत्र स्थित एक निजी कार्यालय में आवेदक ने पटवारी घनश्याम गढ़वाल को 5 हजार रुपये थमाए, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने जब पटवारी के हाथ धुलवाए तो वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता सबूत है।

कानूनी कार्रवाई जारी

लोकायुक्त की इस अचानक हुई कार्रवाई से तहसील कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। फिलहाल, आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट: सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगना अपराध है। यदि कोई अधिकारी आपसे पैसे मांगे, तो तुरंत लोकायुक्त या एंटी-करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराएं।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy