Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / बिजनेस / कुरवाई में लापरवाह BLO पर भड़के SDM मोतीलाल अहिरवार

कुरवाई में लापरवाह BLO पर भड़के SDM मोतीलाल अहिरवार

08-10-2026  शैलेंद्र चौधरी  36 views
कुरवाई में लापरवाह BLO पर भड़के SDM मोतीलाल अहिरवार

विदिशा भारती डेस्क

पठारी । विधानसभा क्षेत्र कुरवाई में मतदाता सूची पुनरीक्षण और नाम जोड़ने के काम में सुस्ती दिखाने वाले बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजरों पर प्रशासन का डंडा चलने वाला है। कुरवाई एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने निर्वाचन कार्य में बरती जा रही गंभीर लापरवाही पर बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। लगातार सामने आ रही धीमी प्रगति और मैदानी स्तर पर कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर उन्होंने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की कामचोरी या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।

◆ सबसे धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा: सुबह 8 बजे से मैदान में उतरने का फरमान

कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में नाम जोड़ने और मतदाता सूची अपडेशन के कार्य की रफ्तार पूरे जिले में सबसे कम दर्ज की गई है। इस लचर प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने सभी सुपरवाइजरों और बीएलओ को सीधा संदेश दिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ  सुबह ठीक 8:00 बजे से अपने-अपने मतदान क्षेत्र में सघन भ्रमण शुरू करें, मतदाताओं से सीधा संपर्क साधें और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। ImgResizer_IMG-20261008-WA0013~2
 अक्सर देखा जाता है कि शिक्षक वर्ग से जुड़े बीएलओ अपनी मुख्य ड्यूटी के समय का हवाला देते हैं। इस पर रणनीति तय करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षक अपने विद्यालय पहुंचने से पहले सुबह के दो घंटे पूरी मुस्तैदी से निर्वाचन कार्य को दें। यदि सुबह 8 से 10 बजे तक फील्ड में उतरकर सक्रियता से काम किया जाएगा, तो क्षेत्र का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ेगा और तय लक्ष्य समय पर पूरे हो सकेंगे।

■ गूगल मीट और ग्राम कोटवार से होगी सीधी ट्रैकिंग लापरवाह कर्मचारियों की चालाकी पर नकेल कसने के लिए इस बार तकनीक और पारंपरिक दोनों व्यवस्थाओं का कड़ा पहरा बैठाया गया है।

■ गूगल मीट से लाइव उपस्थिति:- सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सीधे फील्ड से गूगल मीट के जरिए लोकेशन और हाजिरी वेरिफाई करेंगे।

■ ग्राम कोटवार का सहारा: प्रत्येक बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर सर्वे और नाम जोड़ने के दौरान ग्राम कोटवार को साथ रखें।

■ कोटवार करेंगे तस्दीक: सुपरवाइजर सीधे गांव के कोटवार से भी बीएलओ की मैदानी मौजूदगी और उनके कार्य का फीडबैक ले सकेंगे। कागजों पर खानापूर्ति करने वालों की पोल तुरंत खुल जाएगी।

■ 10 बजे तक काम नहीं तो 12 बजे तक सस्पेंशन की तैयारी! प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि काम न करने की प्रवृत्ति अब किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

■ समय सीमा तय: जो बीएलओ सुबह 10:00 बजे तक अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में उपस्थित नहीं होते हैं या काम की प्रगति में इजाफा नहीं दिखाते, उनके खिलाफ तुरंत कार्यवाही होगी।

■ नए बीएलओ पर सख्ती: जिन नए बीएलओ की तैनाती की गई है और उन्होंने अब तक प्रभार ग्रहण नहीं किया है, उन्हें तत्काल पदभार संभालना होगा।

ImgResizer_IMG-20261008-WA0010~2
 

◆ कार्रवाई का अल्टीमेटम:

सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ दोपहर 12:00 बजे तक निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर सीधे प्रेषित करें।

◆ सुपरवाइजरों को भी चेतावनी:

रिपोर्ट दबाने पर नपेंगे खुद एसडीएम ने केवल बीएलओ ही नहीं, बल्कि उनकी निगरानी करने वाले सुपरवाइजरों को भी दो टूक हिदायत दी है। यदि किसी सुपरवाइजर ने अपने बीएलओ की लापरवाही पर पर्दा डाला या समय पर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की, तो इसे घोर अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ भी सीधी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही सबसे कम प्रगति वाले क्षेत्रों के बीएलओ की अलग से आपात बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा करने का दायित्व निर्वाचन सुपरवाइजरों को सौंपा गया है।

◆ राष्ट्रीय कर्तव्य है निर्वाचन कार्य :

मतदाता सूची का शुद्धिकरण और नए मतदाताओं का नाम जोड़ना लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का कार्य है। इसे केवल एक सामान्य दायित्व के रूप में नहीं देखा जा सकता। कुरवाई प्रशासन के इस तेवर से साफ जाहिर है कि मैदानी स्तर पर हीलाहवाली करने वालों की अब खैर नहीं है। समय रहते प्रगति दर्ज न कराने वाले कर्मचारियों पर प्रशासनिक गाज गिरना तय माना जा रहा है।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy