Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / बिजनेस / जन विश्वास अभियान में कलेक्टर ने किया जन संवाद, समस्याएं सुनी

जन विश्वास अभियान में कलेक्टर ने किया जन संवाद, समस्याएं सुनी

09-10-2026  शैलेंद्र चौधरी  217 views
जन विश्वास अभियान में कलेक्टर ने किया जन संवाद, समस्याएं सुनी

विदिशा भारती डेस्क

पठारी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की महत्वाकांक्षी योजना जन विश्वास अभियान के अंतर्गत पठारी क्षेत्र में विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने भ्रमण कर ग्राम पंचायत बरखेड़ा, बडोह, पठारी, श्यामपुर गुदावल एवं भाल बामौरा में जन संवाद किया।

लोगों से जुड़ी सुविधाओं पर कलेक्टर की रही पैनी नजर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अंशुल गुप्ता आज ग्राम पंचायत बरखेड़ा पहुंचे जहां पर राशन की दुकान, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र मध्यान भोजन आदि का निरीक्षण कर जनसंवाद किया और लोगों की समस्याएं सुनी। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने सुरक्षा से जुड़े विषयों पर लोगों को समझाईश दी। ग्राम पंचायत बडोह में जन मन के अंतर्गत निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पठारी के लिए नव निर्मित भवन का मुआयना कर शीघ्र ही भवन का शुभारंभ करने के निर्देश दिए।

सड़क के जीणोद्धार के लिए महिला मंडल ने किया निवेदन

जैन समाज की महिला मंडल ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता को आवेदन सौंप कर बस स्टैंड से माता मंदिर जैन मंदिर तक वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क में गड्ढे  हो जाने पर मरम्मत की मांग की। जिसमें निधि कठरया शालिनी चौधरी नीता कठरया मीना सिंघई रजनी चौधरी शशि सिंघई आशिका सहेले खुशी जैन रत्ना सिंघई अंशिका सहेले आदि मोजूद रही। स्थानीय खुरई मार्ग पर बनी मां की बगिया के हित ग्राहियों से संवाद किया। ग्राम पंचायत श्यामपुर गुदावल में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने लोगों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याएं जानी।ImgResizer_IMG-20261009-WA0008
 

सरकारी सुविधा न मिली हो उसे पुरस्कार : विधायक हरि सप्रे

ग्राम पंचायत भाल बामोरा में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह सप्रे भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह ठाकुर की उपस्थिति में जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक हरि सिंह सप्रे ने कहा कि जिस व्यक्ति को किसी भी सरकारी की योजना का नाम लाभ न मिला हो उसे मेरी तरफ से 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

भाजपा की हर वर्ग के लिए योजना : जिला अध्यक्ष महाराज सिंह ठाकुर

भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की इतनी शासकीय योजनाएं संचालित हैं जिनका हर व्यक्ति को लाभ लेना चाहिए। हर वर्ग के लिए जनहितैषी योजना बनी हैं आम जनता को उस योजना की जानकारी प्राप्त कर लाभ अवश्य लेना चाहिए और कहीं पर कोई परेशानी आती है तो वह हम से संपर्क कर सकता है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के द्वारा हितग्राहियों का संवाद

ग्राम पंचायत भाल बामौरा में आयोजित जनसंवाद के कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के द्वारा जिन हितग्राहियों को लाभ दिया गया है उनके द्वारा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी हितग्राहियों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

पटवारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

भाल बामौरा में आयोजित जनसंवाद के दौरान पटवारी के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने एक दिन का वेतन वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। जबकि विगत दिवस से पठारी तहसील के सभी पटवारी हड़ताल पर हैं।ImgResizer_PXL_20261009_065706292
 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता महाराज सिंह ठाकुर, एसडीएम मोतीलाल अहिरवार एसडीएम गंजबासौदा अनुभा जैन पठारी तहसीलदार प्रेमलता पाल जनपद सीईओ आयुष अग्रवाल एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर विनय चौधरी विनोद जैन रानी अहिरवार शैलेन्द्र चौधरी नेतराम साहू इंद्राज सिंह ठाकुर सरपंचगण जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर के कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy